टाइगर श्रॉफ केस: नेपाल भागने की फिराक में थे शूटर, 15 मिनट में पुलिस ने दबोचा

Tiger Shroff Tiger Shroff

राजस्थान के कोटा में ट्रेन से तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पुलिस ने महज 15 मिनट में पूरी ट्रेन की तलाशी लेकर आरोपियों को पकड़ लिया

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. मुंबई में फायरिंग करने के बाद ट्रेन से भाग रहे तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा में दबोच लिया गया. कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम के मुताबिक, मुंबई पुलिस से सुबह सूचना मिलते ही डीएसपी और साइबर सेल की टीम ने महज 15 मिनट में जाल बिछाया और पूरी ट्रेन की तलाशी लेकर तीनों को पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी नेपाल भागने के फिराक में थे.  एसपी ने कहा कि रेहान(सोनीपत), ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन (बिहार) और एक नाबालिग – इन तीनों को हमने हिरासत लिया है. अभी इनके कब्जे से अभी कोई हथियार बरामद नहीं हुए हैं. लेकिन अभी पूछताछ की जाएगी कि इन्होंने उन हथियारों का क्या किया. वारदात के बाद ये लोग तुरंत रवाना हो गए थे. दिल्ली के जरिए ये लोग नेपाल भागने के प्लानिंग में थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *